अमरोहा। युवा कल्याण विभाग एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की और से आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें जैवलिन थ्रो में बरेली जोन के मृदुल कुमार ने पहला स्थान पाया। जबकि ऊंची कूद में प्रयागराज के अमित कुमार पहले स्थान पर रहे।
मालीखेड़ा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई प्रतियोगिताओं के परिणाम के अनुसार बालक वर्ग के जैवलिन थ्रो में बरेली के मृदुल कुमार पहले, प्रयागराज के नीरज दूसरे व कानपुर के श्याम तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद मे प्रयागराज के अमित कुमार पहले, आगरा के दीपक कुमार दूसरे व वाराणसी के सत्यम पाल तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं, चक्का फेंक में बरेली के सुशांत ने पहला, मेरठ के कल्पेश ने दूसरा व लखनऊ के चंदन ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में ऊंची कूद में आगरा की राधा, बरेली की नीति पहले व दूसरे स्थान पर रहीं।
जबकि, भाला फेंक में आगरा की हर्षिता पहले, वाराणसी की अंजलि दूसरे व मेरठ की सलोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। चक्का फेंक में मेरठ की अमाया शर्मा ने पहला, आगरा की काजल ने दूसरा व प्रयागराज की काजल ने तीसरा स्थान पाया। बालक वर्ग के बैडमिंटन के एकल वर्ग में गोरखपुर के वेदांत ने बरेली के आदित्य त्रिपाठी केा हराकर अपना मुकाबला जीता।
युगल वर्ग में मेरठ के अमन मलिक व हर्षित धामा ने कानपुर के आदर्श व जिगर को हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बालिका वर्ग के एकल मुकाबले में मेरठ की साक्षी गर्ग ने आगरा की समीक्षा को हराकर जीत दर्ज की। वहीं युगल वर्ग में आगरा की समीक्षा व नैन्सी ने मेरठ की सांची गर्ग व आकांक्षा को हराकर जीत दर्ज की। खेलों के आयोजन के दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार, पुरुजीत सिंह आदि भी मौजूद रहे।