फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तीरंदाजी में नवनीत कौशिक, नेहा कश्यप का दबदबा

Tue, 11 Mar 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत तीरंदाजी प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में नवनीत कौशिक और छात्रा वर्ग में नेहा कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि तीरंदाजी हमारे देश की सबसे प्राचीन विधा है। इसमें सफलता के अवसर हैं। बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए।
विज्ञापन

नगर के रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में नवनीत कौशिक प्रथम, हर्ष कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में नेहा कश्यप ने प्रथम व अलिशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि तीरंदाजी हमारे देश की सबसे पुरानी विधा है। छात्र-छात्राओं को तीरंदाजी में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए। इस मौके पर डॉ.संदीप कुमार, डॉ. इंद्रदेव सिंह, हरपाल सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें