फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एमपीएस क्रिकेट एकेडमी ने आठ विकेट से जीता फाइनल मुकाबला

Sat, 15 Nov 2025 11:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे अंडर-16 इंटर एकेडमी क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें एमपीएस क्रिकेट एकेडमी ने रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी की टीम 28.2 ओवर में 126 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए मोहम्मद कोनैन 66, फैज मोहम्मद ने 14 रनों का योगदान दिया। एमपीएस क्रिकेट एकेडमी के लिए गेंदबाजी में पृथ्वीराज सिंह चौहान चार, अभिमन्यु कांडपाल और तन्मय चौधरी ने एक-एक विकेट हासिल किया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपीएस क्रिकेट एकेडमी ने 21 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए हितेश कुमार और अभिमन्यु कांडपाल ने 38-38 और हार्दिक अरोड़ा ने नाबाद 23 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के लिए गेंदबाजी में अब्दुल वहाब और मोहम्मद जमी ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

मैन आफ द मैच अभिमन्यु कांडपाल व गेम चेंजर मोहम्मद कोनैन को चुना गया। टूर्नामेट में आकर्षक पुरस्कार बेस्ट बैट्समैन हितेश कुमार, बेस्ट बॉलर तन्मय चौधरी और मैन आफ द सीरीज मोहम्मद कैफ को चुना गया। फाइनल में मुख्य अतिथि रुक्मणी ग्रुप ऑफ कॉलेज के अध्यक्ष सिद्धार्ध मलिक, मशहूर क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, मधुसरन रेड्डी और अमरोहा डिस्ट्रिक्ट कन्वीनर अमन लिट ने खिलाड़ियो को पुरस्कार प्रदान किए।
अंपायर की भूमिका में शमशाद अल्वी और मोहम्मद आसिफ व स्कोरर मोहम्मद अलीम रहे। मैच के दौरान टूर्नामेट आयोजक व कोच मोहम्मद हसीन, दानिश मिर्जा, नासिर हुसैन, विपुल चौधरी, जमाल पाशा, मोहम्मद सायम, मोहम्मद नदीम, रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें