फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी मतदान कार्मिकों के फोन में हो एमपीएस एप : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक ली। बैठक में डीएम ने सभी मतदान कार्मिकों को मतदान संकलन प्रतिशत (एमपीएस) एप डाउनलोड करने के निर्देश दिए, जिससे की लोकेशन का पता लग सके।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या के लिए जिला स्तर पर बनी कमेटी में आईटी टीम के साथ सामंजस्य बनाकर उसका निदान कराएं। सभी मतदान केंद्रों पर समय से मॉकपोल पूरा करा लें। कहा कि कहीं पर भी फर्जी मतदान न होने पाए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि 744 बूथों की वेबकास्टिंग की जाएगी। वेबकास्टिंग वाले बूथों पर पीठासीन अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी और बाहर लगी लाइन नजर आनी चाहिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि खराब अथवा रिजर्व ईवीएम को विधानसभा वार जमा कराएं। कोई भी मतदान कार्मिक ईवीएम को घर लेकर न जाएं।
इस अवसर पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी समेत समस्त उप जिलाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें