फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सुल्तानठेर निवासी पवन कुमार (30) की रविवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हसनपुर-रहरा मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

बताते हैं कि पवन कुमार हाल ही में अपने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करके लौटा था। रविवार शाम वह बाइक से अपनी ससुराल, हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के लठीरा गांव में वैष्णो देवी का प्रसाद देने गया था। रात करीब 10 बजे लौटते समय तीसरे मील के पास रहरा की ओर से आ रहे भूसे से लदे ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पवन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक को छोड़कर भाग गया।
हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक को कब्जे में कर लिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बेटों को रोता-बिलखता छोड़ गया है। पवन कुमार मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें