फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी चार बच्चों की मां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। चार बच्चों की मां शादीशुदा प्रेमी के घर पहुंच गई और उसके साथ रहने की जिद करने लगी। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। बच्चों को लेकर मौके पर पहुंचा पति पत्नी की हरकत देकर दंग रह गया। हंगामा के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी लव स्टोरी को कोई नतीजा नहीं निकला। लिहाजा महिला को उसके पति के साथ भेज दिया गया है।
विज्ञापन

यह मामला भूड़ चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। शुक्रवार की शाम चार बच्चों की मां शादीशुदा प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला ने सरेराह खूब तमाशा किया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला ने खुलेआम इश्क की कहानी बयां की। उधर महिला का पति भी बच्चों को साथ लेकर उसे तलाशते हुए मौके पर पहुंच गया। पत्नी की हरकतें देखकर पति दंग रह गया। हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रेमी ने शादीशुदा होने पर हवाला देते हुए महिला को साथ रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला को उसके पति के साथ घर भेज दिया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया महिला को समझाकर उसके पति के साथ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें