फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बहू की पिटाई से सास की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं(अमरोहा)। क्षेत्र के गांव ढयोटी में घरेलू विवाद में बहू की पिटाई से सास की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजन रोने लगे। ससुर की ओर से पुत्रवधू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन

गांव ढयोटी में प्रेम सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। प्रेम सिंह का बड़ा पुत्र सोनू गांव में ही रहता है जबकि छोटा पुत्र प्रीतम सिंह दिल्ली में नौकरी करता है। घर में प्रेम सिंह के साथ उनकी पत्नी मायादेवी, पुत्र सोनू व बहू ज्योति साथ में ही रहते हैं। बीती 14 अगस्त को प्रेम सिंह अपने पुत्र सोनू के साथ मजदूरी करने गए थे। घर पर माया देवी व ज्योति ही थीं। सीओ ने बताया कि सास व बहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ज्योति ने अपनी सास के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से शरीर के किसी अंदरूनी अंग में गंभीर चोटें आई। शाम को घर वापस आने पर मायादेवी ने बहू द्वारा की गई मारपीट का जिक्र करते हुए सीने में दर्द होने की शिकायत की। परिजनों ने उनको निजी चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने उनको रेफर कर दिया। परिजनों ने उनको अमरोहा के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। शनिवार को माया देवी की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

परिजन उनको बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले जा रहे थे, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजन रोने लगे। प्रेम सिंह ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की ओर से तहरीर दी जा रही है।

अक्सर सास-बहू के बीच होता रहता था झगड़ा
बछरायूं। प्रेम सिंह के घर में सास-बहू के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। इसी कारण 14 अगस्त को हुए झगड़े को भी पति प्रेम सिंह और पुत्र सोनू ने गंभीरता से नहीं लिया। उन्हें अंदाजा नहीं था कि इस बार का विवाद मायादेवी के लिए जानलेवा साबित होगा।
सोनू की शादी करीब पांच साल पहले ज्योति से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। छोटा भाई प्रीतम दिल्ली में नौकरी करता है, इसलिए सोनू माता-पिता के साथ ही रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक सास-बहू के बीच पहले भी अक्सर मौखिक विवाद होते थे, लेकिन इस बार आरोप है कि ज्योति ने मायादेवी के साथ मारपीट कर दी।
मारपीट में मायादेवी को कोई खुली चोट नहीं आई, लेकिन शरीर के किसी नाजुक अंदरूनी अंग में चोट लग गई। उन्होंने बहू द्वारा मारपीट की बात परिजनों को बताई, लेकिन इसे रोजमर्रा का विवाद मानकर गंभीरता से नहीं लिया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया। संवाद
-
घटना की जानकारी मिलने पर मेरे द्वारा भी गांव जाकर घटना की जानकारी की गई है। मायादेवी के पति व पुत्र ने ज्योति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार्रवाई के लिए परिजनों से तहरीर मांगी गई है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अंजलि कटारिया, सीओ धनौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें