फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पिटाई से मां की मौत... बेटे को गैरइरादतन हत्या में दस साल कैद

Fri, 05 Dec 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बुजुर्ग मां की बेरहमी से पिटाई कर मौत के घाट उतारने वाले बेटे धर्मवीर को कोर्ट ने दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही 19 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। गिरफ्तारी के पांच साल बाद दोषी धर्मवीर को जमानत मिली थी लेकिन कोर्ट में पेश नहीं होने के कारण गैर जमानती वारंट जारी होने पर पुलिस ने उसे तीन महीने बाद ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी वह जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

सात साल पहले यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के लतीफपुर गांव में हुई थी। गांव में किसान डोरी सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा धर्मवीर नशे का आदी था। पांच जून 2019 की रात धर्मवीर शराब के नशे में गालियां दे रहा था जिससे पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान डोरी सिंह ने ग्रामीणों की मदद से धर्मवीर को चारपाई से बांध दिया था लेकिन रात में बेटे को चारपाई से बंधा देखकर उसकी मां लालवती की ममता जग गई।
इस पर लालवती ने रस्सी खाेलकर धर्मवीर को मुक्त कर दिया। रस्सी से खुलते ही धर्मवीर ने डंडा लेकर अपनी मां लालवती की बेरहमी से पिटाई करना शुरू कर दी। बचाने आए पिता डोरी सिंह को भी पीटा। बुजुर्ग दंपती के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। माता-पिता की पिटाई करने के बाद धर्मवीर भाग गया था। ग्रामीणों ने घायल डोरी सिंह और उनकी पत्नी लालवती को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने लालवती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें