फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कार की टक्कर से मां की मौत, बेटी घायल

Thu, 22 May 2025 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। गांव चौधरपुर में सड़क पार करते समय मुरादाबाद की ओर से आए तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में गांव करनपुर निवासी राजदा (60) की मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी गुलेराना गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश नंबर क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी मुन्ने खां की पत्नी राजदा बुधवार को अपनी बेटी गुलेराना के साथ दवाई लेने मुरादाबाद गई थीं। दोपहर बाद दोनों मां-बेटी बस में सवार होकर चौधरपुर तक आई थीं। यहां बस से उतरकर दोनों घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थीं। तभी, मुरादाबाद की दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को रौंद दिया। कार की टक्कर लगते ही मां-बेटी उछलकर दूर जा गिरीं। हादसे के बाद आरोपी चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। घटनास्थल पर एकत्र भीड़ ने घायल मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने राजदा को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल गुलेराना का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें