हसनपुर (अमरोहा)। गांव कालाखेड़ा में नमाज पढ़कर घर लौटते समय गांव निवासी अख्तियार अली (55) को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी माैत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव सुपुर्द ए खाक कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा निवासी अख्तियार अली गांव में ही परचून की दुकान चलाते थे। मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अख्तियार अली मस्जिद से नमाज पढ़ने के बाद वापस अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। हसनपुर-संभल मार्ग पर संभल की दिशा से आई तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में अख्तियार अली बुरी तरह से घायल हो गए। घायल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक ने अपने पीछे चार बच्चे छोड़े हैं। उधर, पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हादसे में दुकानदार की मौत की माैत का मामला संज्ञान में है। परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।