फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मां-बेटी ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया

Wed, 27 Dec 2023 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा) । मां-बेटी ने जान देने के लिए ब्रजघाट गंगा में छलांग लगा दी। यह घटना सप्ताह भर पुरानी बताई जा रही है। अब इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। बताया जा रहा है कि मां-बेटी ने पारिवारिक कलह के चलते जान देने का प्रयास किया था। हालांकि, बाद में गढ़मुक्तेश्वर पुलिस व स्थानीय गोताखोरों द्वारा उसे बचा लिया गया था। स्थानीय पुलिस इसकी जानकारी होने से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ब्रजघाट गंगा में डूब रहीं मां-बेटी को गोताखोर बमुश्किल बचा रहे हैं। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाल कर गोताखोर बाहर लाए। अधिक पानी शरीर में पहुंचने के चलते उनकी हालत बिगड़ गई थी। काफी देर बाद उनकी हालत सामान्य हुई। सूचना पाकर हापुड़ जिले की ब्रजघाट चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने स्थानीय गोताखारों के सहारे बचाया। वीडियो में दोनों मां बेटियां को बाहर निकाला जा रहा है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मां-बेटी बाहर की रहने वाली थीं। उन्होंने पारिवारिक कलह के चलते जान देने के लिए गंगा में छलांग लगाई। हालांकि, स्थानीय पुलिस इस मामले में की जानकारी होने से इन्कार कर रही है। उधर, सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें