फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: चोरी की बाइक की फर्जी आरसी बनवाकर ले ली जमानत, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 26 Dec 2023 06:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शातिरों ने चोरी की बाइक की फर्जी आरसी बनाकर उससे न्यायालय में जमानत ले ली। जब न्यायालय के नोटिस असली बाइक वाले के घर पहुंचे तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अमरोहा नगर के मोहल्ला दरवारे कलां में उस्मान अली का परिवार रहता है।

विज्ञापन


उनका आरोप है कि उनके नाम और पते का उपयोग करके डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मकसूदपुर नवादा के रहने वाले मोबिन ने चोरी की बाइक पर नंबर डाल लिया। बाद में फर्जी आरसी बनाकर उसपर जमानत ले ली गई। आरोपियों ने उस्मान अली के नाम-पते और बाइक नंबर का दुरुपयोग किया।

यह बाइक मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में 5 मार्च 2006 को चेकिंग के दौरान पकड़ी गई थी। पीड़ित उस्मान अली का कहना है कि उनकी बाइक कभी चोरी नहीं हुई और उन्होंने किसी की जमानत भी नहीं ली है। लेकिन कोर्ट की कार्रवाई के कारण सभी नोटिस उनके नाम-पते पर आते हैं।
विज्ञापन


जिस कारण उस्मान अली और उनके परिजन मानसिक रूप से परेशान है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी कुंवर अनुपम सिंह से की। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मोबिन के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें