फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गोद दी बच्ची वापस नहीं मिलने पर कोतवाली में फूट-फूटकर रोई लाचार मां

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। सात साल पूर्व गोद दी गई बच्ची को वापस लेने के लिए तय दिन पर महिला कोतवाली पहुंच गई। लेकिन दूसरा पक्ष बच्ची को लेकर नहीं पहुंचा। इसके बाद लाचार मां फूट-फूटकर रोने लगी। कोतवाली गेट पर महिला ने जमकर हंगामा किया। कहा कि मुझे हर हाल में मेरी बेटी चाहिए। लेकिन स्थानीय स्तर पर पुलिस कोई मदद नहीं कर रही है।
विज्ञापन

हसनपुर निवासी कुलदीप शर्मा ने अपनी बेटी पूजा की शादी संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हरिदासपुर व हाल निवासी मुरादाबाद के लाइनपार आदर्श नगर निवासी रविंद्र शर्मा के साथ की थी। सात वर्ष पूर्व पूजा ने अपनी छह माह की बेटी को दिल्ली के बदरपुर रहने वाली तहेरी जेठानी के भाई को गोद दिया था। लेकिन इसकी कानूनी रूप कोई लिखा पढ़त नहीं गई थी। आरोप है कि गोद लेने वाले रिश्तेदार ने बच्ची को खुद न पालकर तीसरी जगह गलत मंशा से गलत हाथों में सौंप दिया है।
शिकायत होने पर 30 नवंबर 2023 को दोनों पक्षों को पुलिस ने कोतवाली में बुलाया था। जिसमें तय हुआ था कि 10 दिसंबर को बच्ची को पुलिस की मौजूदगी में कोतवाली में जन्म देने वाली मां के सुपुर्द कर दिया जाएगा। रविवार को निर्धारित दिन व समय पर बच्ची की मां कोतवाली पहुंच गई। लेकिन पूरा दिन इंतजार करने पर भी दूसरा पक्ष बच्ची को लेकर नहीं पहुंचा। मां की ममता फूट-फूटकर रोती रही। पुलिस ने समझाकर वापस भेज दिया। इसके बाद महिला ने कोतवाली के बाहर पहुंचकर हंगामा किया। कहा कि अपनी बच्ची को हर हाल में लेकर रहूंगी। सीओ अरुण कुमार का कहना है कि यह प्रकरण बच्ची से जुड़ा है तो इसमें बाल कल्याण समिति के माध्यम से समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें