फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घरेलू क्लेश में बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। घरेलू क्लेश में बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में लटका मिला। परिजनों ने बगैर कार्रवाई छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

यह घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उनकी 19 वर्षीय बेटी एक डिग्री काॅलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पिछले दस दिन से किसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात को भी छात्रा को डांट दिया था। शनिवार सुबह जब परिजन खेत पर काम करने चले गए तो छात्रा ने कमरे में बंद होकर कड़ी से दुपट्टे का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। दोपहर में जब परिजन घर वापस लौटे तो उन्होंने बेटी को फंदे पर लटका देखा। परिजन ने बगैर पुलिस कार्रवाई के छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें