फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जच्चा और गर्भस्थ शिशु की मौत, स्टाफ ताला लगाकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। कांकाठेर स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान विवाहिता गीता और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे की आशंका में स्टाफ अस्पताल में ताला लगाकर फरार हो गया। मृतका के पिता ने अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के कसाईपुरा निवासी लोकपाल खड़गवंशी ने बताया कि उनकी बेटी गीता की शादी कांकाठेर निवासी कैलाश से हुई थी। शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर गीता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने और दामाद ने जोखिम न लेते हुए ऑपरेशन कराने की बात कही, लेकिन स्टाफ सामान्य प्रसव कराने का प्रयास करता रहा। आरोप है कि रात करीब दो बजे दवा देने के बाद गीता को ब्लीडिंग शुरू हो गई और हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। पेट में ही शिशु ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद स्टाफ अस्पताल में ताला लगाकर चला गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम लोकपाल ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें