फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में मां-बेटे की जान गई: शादी में शामिल हो परिवार लौट रहा था घर, तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर

Thu, 28 Nov 2024 12:07 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगली

सार

हसनपुर-संभल मार्ग पर ट्रक की टक्कर से शिक्षिका सीमा चौधरी और उनके बेटे सूर्यांश की मौत हो गई। हादसे में उनका भाई और बेटी घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रामपुर सड़क में जान गंवाने वाले मां बेटे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर लौट रहा शिक्षिका का परिवार हादसे का शिकार हो गया। बुधवार देर रा हसनपुर संभल मार्ग पर सैदनगली में उनकी कर को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका सीमा चौधरी (38)  और उनके बेटे सूर्यांश चौधरी(16)  निवासी मोहल्ला सब्दलपुर सरकी, सैदनगली की मौत हो गई। 

विज्ञापन


शिक्षिका का भाई और बेटी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताते हैं कि सीमा चौधरी सैदनगली के ही कन्या प्राइमरी विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत थीं।

बुधवार की रात वह बेटे सूर्यांश चौधरी, बेटी विधि चौधरी व भाई वीरेंद्र चौधरी निवासी गांव राजपुर थाना सैदनगली के साथ हसनपुर कस्बे में एक मैरिज होम में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए गए थे।
विज्ञापन


यहां से रात करीब 11 बजे अपनी कार में सवार होकर वह वापस सैदनगली लौट रहे थे। कार को सीमा चौधरी के भाई वीरेंद्र चौधरी चला रहे थे। हसनपुर संभल मार्ग पर जैसे ही उनकी कर सैदनगली में पहुंची।

तभी सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चारों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां सीमा चौधरी और उनके बेटे सूर्यांश चौधरी को मृत घोषित कर दिया गया।  

वीरेंद्र चौधरी और विधि चौधरी का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में कर लिया। ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि सड़क हादसे में मां बेटे की मौत हुई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें