स्टेडियम में एथलेटिक्स के अलावा कुश्ती, हॉकी आदि खेलों का आयोजन किया गया। बालकों की 100 मीटर दौड़ में शिवम पहले, आदि दूसरे और साहिल खान तीसरे, 200 मीटर दौड़ में शिवम पहले, देवेश दूसरे और साहिल खान तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में शिवम पहले, ताहिर दूसरे और हर्ष शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में पुनीत पहले, सुमित दूसरे और ऋषभ तीसरे स्थान पर रहे। बालकों की 800 मीटर दौड़ में शिवम पहले, राजित दूसरे और देवेश ने तीसरे, बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में छाया पहले, सोफिया दूसरे और यतिका तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में सोफिया पहले, प्रतिभा दूसरे और अक्षिता तीसरे स्थान पर रहीं। 3000 मीटर दौड़ में एंजिल पहले, रौनक दूसरे और नेहा तीसरे, 400 मीटर दौड़ में अंशिका पहले, अक्षिता दूसरे व अनु तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर बालिका दौड़ में एंजिल प्रथम, अंशिका दूसरे और सपना तीसरे, 1500 मीटर बालिका दौड़ में रौनक पहले, अंजलि दूसरे व अक्षिता तीसरे, बालिकाओं की लंबी कूद में छाया पहले, सोफिया दूसरे व प्रतिभा ने तीसरा स्थान पर रहीं।
हॉकी में जिले की आठ टीमों ने भाग लिया। पहले सेमीफाइनल में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर ने अमरोहा हॉकी क्लब अमरोहा को 3-2 से और दूसरे सेमीफाइनल में राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा ने इंटरनेशनल क्लब जोया को 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा और नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर के बीच खेला गया। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा ने नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर को टाई ब्रेकर में 3-2 से हराकर फाइनल में जीत दर्ज की।
कुश्ती : 57 किलो भारवर्ग में शाकिब प्रथम
कुश्ती के 57 किलोग्राम भारवर्ग में शाकिब पहले व अमृत दूसरे, 61 किलोग्राम भारवर्ग में मेंहदी हसन पहले व अमन दूसरे, 65 किलोग्राम भारवर्ग में सैफ अली पहले, गुरमीत दूसरे, स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में हॉकी कोच फरहत अली खान, कुश्ती प्रशिक्षक आंचल, डॉ. संजीव कुमार चौहान, मनीष कुमार त्यागी, देवेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य देवेन्द्र चौहान और प्रबंधक अनिल चौहान रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने सभी का आभार जताया। मुख्य अतिथि सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।