फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की साइड लगने से मां-बेटे की मौत

Sun, 20 Mar 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
बाईक हादसा - फोटो : self
विज्ञापन
 नेशनल हाईवे पर ब्रजघाट पुल के पास शनिवार की दोपहर ट्रक की साइड लगने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भेजकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन


गजरौला क्षेत्र के गांव नौनेर निवासी मुकेश पुत्र जगरूप शनिवार को मुकेश बाइक से पत्नी नीरज और चार माह के मासूम बेटे बिराज के साथ अपनी ससुराल गांव नदल्लेपुर जा रहा था। करीब साढ़े तीन बजे वह ब्रजघाट पुल पर पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में साइड मार दी। इससे बाइक लहराकर सड़क पर जा गिरी।

इससे तीनों सड़क पर बिखर गए। सिर में चोट लगने से नीरजा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, मासूम बिराज और मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी। पुल के पार चेकिंग कर रही पुलिस को देख कर चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला। मासूम और मुकेश को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां से चिकित्साधिकारी ने बिराज को भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घायल मुकेश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। एसएसआई प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रक कब्जे में कर लिया गया है। चालक फरार है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।

काफूर हो गईं खुशियां
गजरौला। घायल मुकेश की बहन रूबी की शादी तीन दिन पहले ही अमरोहा के सिहाली फोंदापुर के रतिभान से हुई है। परिवार में खुशी का माहौल था। शनिवार को हुए हादसे के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं अस्पताल पहुंची रूबी का भाभी और भतीजे की मौत से रो-रोकर बुराहाल था।  

मन्नतें मांगने के बाद हुआ था इकलौता बेेटा 
गजरौला। हादसे में पत्नी और चार माह के मासूम की मौत के बाद मुकेश के आंसू नहीं थम रहे थे। मुकेश की शादी के आठ साल हो गए हैं। इलाज और मन्नतों बाद चार माह पहले 30 नबंवर को नीरज ने बेटे को जन्म दिया। हादसे ने मासूम बिराज की भी जान ले ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें