फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बेस्ट क्राफ्ट फैक्टरी के ढाई सौ से ज्यादा कर्मचारी-मजदूर की रोजी-रोटी पर संकट

Sat, 27 Sep 2025 11:05 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। जहरीली गैस रिसाव कर लोगों की जिंदगी को खतरे में डालने वाली बेस्ट क्राफ्ट साइंस प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में काम करने वाले ढाई सौ से ज्यादा कर्मचारी और मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो सकता है। क्योंकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट पर मुख्य पर्यावरण अधिकारी ने फैक्टरी को बंद करने की आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अगर फैक्टरी बंद हुई तो कर्मचारी और मजदूर की नौकरी जाना स्वाभाविक है। अचानक बड़ी संख्या में फैक्टरी से निकलने के कारण कर्मचारी और मजदूरों की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। उन्हें भविष्य की चिंता सताने लगी है।

औद्योगिक क्षेत्र स्थित बेस्ट क्रॉप साइंस लिमिटेड प्राइवेट फैक्टरी से बीते मंगलवार रात गैस का रिसाव हुआ। जिससे धुंध छा गई थी। जहरीली गैस का रिसाव होने के कारण अल्लीपुर भूड़, मछली मंडी, लक्ष्मी नगर, नाईपुरा के लोगों की आंखों में जलन होने लगी थी। लोग घरों से निकल आए थे। एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, एसडीएम विभा श्रीवास्तव, सीओ अंजलि कटारिया, तहसीलदार मौके पर पहुंच गए थे। गैस रिसाव की जानकारी ली थी।
विज्ञापन

हाईड्रा से उस वेयर हाउस की दीवार तोड़ी गई थी जिसमें रखे कच्चे माल के कारण गैस का रिसाव हुआ था। नोएडा से आई एनडीआरएफ की टीम ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद-हालात पर काबू पाए थे। अगले दिन बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की-टीम ने निरीक्षण किया। यहां पर मिले गैस के रिसाव को घातक देख अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी। जिसे मुख्य पर्यावरण अधिकारी रामगोपाल ने गंभीरता से लिया। उन्होंने फैक्टरी को बंद कराने, उसकी बिजली व जल की आपूर्ति भी बंद कराने के निर्देश दिए हैं। फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर रामचंद्र ने बताया कि अभी तक तो अधिकारियों ने किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन अगर फैक्टरी बंद होगी तो हमारी नौकरी भी जाएगी ही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें