फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कलक्ट्रेट में खड़ी गाड़ी से मोबिल चोरी, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

Sat, 27 Sep 2025 11:03 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कलक्ट्रेट में खड़ी सूचना विभाग की अनुबंधित गाड़ी से मोबिल ऑयल चोरी कर लिया गया। डीएम के कार्यक्रम में जाने के दौरान गाड़ी सीज हो गई। गाड़ी के चालक ने एक व्यक्ति पर मोबिल ऑयल निकालने का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र दिया है। जिस पर डीएम ने मामले की जांच डिप्टी कलक्टर को सौंप दी।
विज्ञापन

कैलसा निवासी शुभम कुमार ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा था कि उसकी फर्म की बोलेरो कार सूचना विभाग में अनुबंध के आधार पर लगी हुई है। विगत 17 सितंबर की रात को कार कलक्ट्रेट परिसर में ही खड़ी हुई थी। अगले दिन डीएम के तिगरी मेले के दौरे के जाने पर जब वह सूचना अधिकारी को लेकर गाड़ी से निकले तो कलक्ट्रेट में डिवाइडर से टकरा कर कार बंद हो गई।
गाड़ी के ब्रेक भी नहीं लगे और गाड़ी का इंजन भी सीज हो गया। सीसीटीवी फुटेज को देखा तो एक 17 सितंबर की रात एक स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोग उसकी गाड़ी के नजदीक पहुंचकर गड़बड़ करते दिखाई दिए। अगले दिन नारंगपुर निवासी अजय उसके घर पहुंचा तथा उसके भाई व पिता के साथ गाली गलौच भी की। शुभम ने अजय पर ही कार को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच डिप्टी कलक्टर ब्रजपाल सिंह को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें