फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एक लाख से ज्यादा बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में करीब एक लाख से अधिक 70 साल और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा। सरकार ने इन सभी को आयुष्मान योजना के दायरे में रखने का फैसला लिया है। कैबिनेट की मंजूरी की जिले के बुजुर्गों ने सराहना की है। इसमें हजारों लोग ऐसे थे, जो आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते थे। लेकिन, नियम और शर्तों के कारण वह इससे वंचित थे।
वर्तमान में जिले की आबादी करीब 23 लाख के पार है। केंद्र सरकार ने 2011 की गणना के अनुसार गरीब श्रेणी के लोगों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, अंत्योदय राशन कार्ड और राशन कार्ड में छह यूनिट से ज्यादा वाले पात्र परिवारों को भी पांच लाख रुपये तक के फ्री इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए गए। जनपद में ऐसे पांच लाख लोग हैं, जो आयुष्मान योजना के तहत लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस कार्ड के लिए उम्र की कोई बाध्यता नहीं थी। हजारों परिवार ऐसे थे जो अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब केंद्रीय कैबिनेट ने 70 साल और उससे अधिक उम्र के पुरुष व महिलाओं को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाकर पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज को मंजूरी दी है। जिला प्रशासन के अनुसार जिले में इस उम्र के करीब एक लाख से अधिक लोग हैं।
- 70 साल और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने के लिए केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिली है। शासनादेश आते ही इस पर काम किया जाएगा। 70 साल की उम्र पर कर चुके लोगों को आयुष्मान कार्ड दिए जाएंगे, जिससे वह अपना मुफ्त इलाज करा सकें। फिलहाल जिले में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान योजना, अंत्योदय कार्ड वाले, और राशन कार्ड में 6 यूनिट से अधिक पात्र लोगों के पांच लाख कार्ड जिले में बन चुके हैं। कहा जाए तो ये लोग आयुष्मान कार्ड का लाभ ले रहे हैं। - विशेष चौहान, डीआईएसएम, आयुष्मान भारत
बुजुर्ग पति-पत्नी को भी मिलेगा लाभ
इतना ही नहीं, अगर किसी परिवार में पति-पत्नी दोनों 70 साल या उससे अधिक उम्र के हैं, तो उन्हें भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। वे भी आयुष्मान कार्ड बनाकर पांच लाख रुपये का अतिरिक्त टॉप-अप का फायदा ले सकते हैं। लेकिन, इसमें शर्त यह है कि पति-पत्नी के लिए अलग-अलग कार्ड जारी नहीं होगा। पांच लाख रुपये का बीमा कवर पति-पत्नी दोनों के लिए एक ही होगा।
आयुष्मान भारत के तहत मिलेंगी ये सुविधाएं
जिनके पास आयुष्मान कार्ड होगा, वे मेडिकल जांच कराने के साथ-साथ फ्री में इलाज और डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। अगर किसी विशेष परिस्थिति में अस्पताल में भर्ती होना पड़े, तो उन्हें पैसा नहीं देना पड़ेगा। दवा और चिकित्सा में काम आने वाली चीजें फ्री में मिलेंगी। लेबोरेटरी की जांच फ्री होगी। अगर इलाज के दौरान ठहरने में दिक्कत हो रही हो, तो आवास की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।
किन-किन बीमारियों का होगा इलाज
आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ी और गंभीर बीमारियों का फ्री में इलाज किया जाता है। इसमें कैंसर जैसी बीमारियां भी कवर की जाती हैं। इसके अलावा, हृदय से संबंधित बीमारी, किडनी, फेफड़े, सांस, मोतियाबिंद जैसी बीमारियों का फ्री में इलाज किया जाता है। जनपद के नागरिक देश में लिस्टेड 29 हजार से अधिक अस्पतालों में अपना इलाज फ्री में करा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड के लिए दस्तावेज
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आप टोल-फ्री नंबर 14555 पर फोन करके जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां पर आपको पात्रता संबंधी जानकारी दी जाएगी। पात्रता संबंधी जानकारी मिलने के बाद दस्तावेज के तौर पर आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना जरूरी है। इसके बाद पास के किसी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), प्रज्ञा केंद्र या किसी कंम्प्यूटर सेंटर से आवेदन जमा कराया जा सकता है। अगर आप कहीं नहीं जाना चाहते हैं, तो अपने मोबाइल नंबर से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आयुष्मान भारत के डीआईएसएम विशेष चौहान ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in या https://beneficiary.nha.gov.in पर जाना होगा। इसके अलावा आप गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान ऐप डाउनलोड करके उसके जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in या https://beneficiary.nha.gov.in पर जाने के बाद आपको ABHA रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करके आधार कार्ड से संबंधित जानकारी दर्ज करें। आधार को वेरिफाई करने के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आप ओटीपी दर्ज करें, ओटीपी दर्ज करने के बाद आपका आयुष्मान भारत योजना में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा। इसके बाद आधार को वेरिफाई करने के बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड डॉउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें