फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 25 हजार से ज्यादा बाइक व कार मालिकों ने नहीं भरा ई-चालान

Wed, 20 Aug 2025 02:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में 25 हजार से ज्यादा बाइक और कार मालिकों ने दो साल से चालान नहीं भरा है। ऐसे वाहन मालिकों को चिह्नित किया जा रहा है। चालान भरने में लेटलतीफी अब उन पर भारी पड़ सकती है। जुर्माना जमा नहीं भरने वाले मालिकों के वाहनों का पंजीयन निलंबित किया जा सकता है।
विज्ञापन

विभाग ने वाहनों से संबंधित सभी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। नए वाहनों के पंजीयन व ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के दौरान आधार आधारित प्रमाणीकरण किया जा रहा है लेकिन पुराने वाहनों के पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस के मालिकों का मोबाइल नंबर विभाग की सूची में अपडेट नहीं है। परिवहन विभाग के अफसरों के मुताबिक वाहन मालिकों ने या तो किसी और का मोबाइल नंबर इसमें दर्ज कराया है या फिर नंबर बदल लिया है।
इसके चलते कार्रवाई अथवा सेवाओं से संबंधित मैसेज उनके मोबाइल नंबर पर नहीं पहुंच रहा है। इससे ई-चालान में सबसे ज्यादा समस्या आ रही है। दो सालों के आंकड़ों पर गौर करें तो ई-चालानों की संख्या 25 हजार पहुंच गई है। इन पर जुर्माना भी एक करोड़ से अधिक है लेकिन वाहन मालिक यह जुर्माना अदा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
- 25 हजार लोग चालान नहीं भुगत रहे हैं। यह भी हो सकता है चेकिंग के दौरान ई-चालान किए जा रहे हैं लेकिन वाहन मालिक का मोबाइल नंबर गलत होने के चलते मैसेज नहीं पहुंच रहे हैं। चालानों की संख्या भी कइयों पर 4 या 5 से अधिक हो गई है। ऐसी स्थिति में अब उनका पंजीयन निलंबित किया जाएगा। इसके लिए ऐसे वाहनों को चिह्नित किया जा रहा है। - महेश शर्मा, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें