फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मालदा एक्सप्रेस की चपेट में आकर मुरादाबाद की महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। पितृ अमावस्या पर ब्रजघाट में स्नान करके घर लौट रही मुरादाबाद निवासी सावित्री सक्सेना (60) की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा गजरौला रेलवे स्टेशन पर हुआ। सूचना पर पहुंचे जीआरपी कर्मियों ने जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

सावित्री सक्सेना मुरादाबाद के दुर्गेश नगर स्थित दस सराय चौकी डबल फाटक के पास के रहने वाले दिवंगत सुरेश कुमार की पत्नी थीं। उनके परिवार में तीन बेटी और एक बेटा है। सभी की शादी हो चुकी हैं। कुछ साल पहले सुरेश कुमार की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक बुधवार को पितृ अमावस्या के मौके पर सावित्री पड़ोस में रहने वाली उर्मिला, विद्या और लता के साथ ब्रजघाट में स्नान करने आईं थीं।
स्नान करने के बाद दोपहर ब्रजघाट से गजरौला रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। करीब एक बजे पैसेंजर ट्रेन में सवार होने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। तभी, मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही मालदा एक्सप्रेस ट्रेन चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। प्लेटफार्म पर खड़े लोगों ने काफी शोर मचाया। लेकिन, वह समझ नहीं सकीं। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे जीआरपी कर्मियों ने जांच पड़ताल की और हादसे की जानकारी मृतका के बेटे को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका का नाम नहीं जानती थीं साथी महिलाएं
रेलवे ट्रैक पार करते समय सावित्री सक्सेना की मौत के बाद जीआरपी कर्मियों ने साथी महिलाओं से मृतका का नाम पूछा तो सभी अचंभित रह गईं। महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि वह उनका नाम नहीं जानती। क्योंकि उनके बेटे का नाम सुनील है और हमेशा सुनील की मां कहकर बोलते थे। लेकिन, उनके बेटे सुनील के गजरौला पहुंचने के बाद नाम का पता चल सका।
शोर मचाते रहे लोग
जीआरपी कर्मियों के मुताबिक जिस समय सावित्री सक्सेना पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं, तभी प्लेटफार्म पर खड़े लोगों ने काफी शोर मचाया, लेकिन वह अपनी ट्रेन पकड़ने की चाह में कुछ समझ नहीं पाई। जिसके चलते वह परंतु ट्रेन की चपेट में आ गईं और मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें