फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो घरों में नकब लगाकर चोरों ने नकदी-जेवर चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। चोरों ने दो घरों में नकब लगाकर नकदी-जेवर समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह हुई। सूचना पर पहुंची भी मौके पर पहुंची। चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दे दी है। हालांकि देर रात तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

चोरी की दोनों घटनाएं देहात थाना क्षेत्र के खैरातपुरा गांव की है। गांव निवासी महिपाल सिंह व संजय सिंह के घर में 50 मीटर की दूरी है। दोनों मजदूरी करते हैं। दोनों के घरों के पीछे जंगल है। मंगलवार रात दोनों परिवार के सदस्य सोए थे। तभी, रात चोरों ने घर की पिछली दीवारों में नकब लगा लिया। घर में दाखिल हुए चोरों ने महिपाल के घर से की नकदी समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। जबकि, मजदूर संजय के घर से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण समेत तीन लाख का सामान चोरी कर लिया।
घटना की जानकारी उस समय हुई जब बुधवार की तड़के परिवार के लोग सोकर उठे। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। मामले में दोनों पीड़ितों ने तहरीर दे दी है। उधर, पुलिस ने चोरी की घटनाओं को दबाने के लिए तुरंत ही दीबारों में लगे नकब को ठीक करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें