फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी की तलाश में मुरादाबाद पुलिस ने दबिश दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव ईश्वरदेवा निवासी एक युवक ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसका शव बीती एक मई को कमरे में पड़ा मिला था। युवक मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में स्थित अपनी ससुराल में ही रह रहा था। ससुर ने अपने दामाद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अस्पताल से आरोपी फरार हो गया था। सोमवार को नागफनी पुलिस ने उसकी तलाश में गांव में दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आया। बताया जाता है कि पत्नी का शव मिलने पर हत्यारोपी ने अपनी भी जान देने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

ईश्वरदेवा निवासी राजू की शादी पिछले साल नवंबर माह में नागफनी क्षेत्र निवासी संदीप की पुत्री निधि के साथ हुई थी। राजू अपनी ससुराल में ही रहता था। बताया जाता है कि बीते शनिवार को उसकी पत्नी निधि का शव कमरे में पड़ा मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। बताया जाता है कि पत्नी की मौत की जानकारी होने पर राजू ने फंदे पर झूल कर अपनी जान देने की कोशिश की। लेकिन समय पर जानकारी होने पर उसे बचा लिया गया। उसको एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से वह फरार हो गया था। नागफनी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ससुर ने राजू के खिलाफ दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अपनी बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजू द्वारा फंदे पर झूलने का नाटक किया गया है। बछरायूं के थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने बताया कि नागफनी पुलिस ने राजू की तलाश में ईश्वरदेवा गांव में दबिश दी थी। लेकिन वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें