फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मोनू मसूद क्रिकेट क्लब ने 56 रनों से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मिनी स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में चौथा क्वार्टर फाइनल मैच गोल्डन हॉक क्रिकेट क्लब दिल्ली और मोनू मसूद क्रिकेट क्लब अमरोहा के बीच खेला गया। इसे मोनू मसूद क्रिकेट क्लब ने 56 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन

मास्टर भूरे खान एंड शेरू परवेज मेमोरियल सद्भावना कप ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को गोल्डन हॉक क्रिकेट क्लब दिल्ली ने टॉस जीता। पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मोनू मसूद क्रिकेट क्लब ने 28 ओवर में 234 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मोनू मसूद क्रिकेट क्लब की तरफ से मयंक रावत ने 85, राजेश शर्मा ने 40 रनों का योगदान दिया। गोल्डन हॉक क्रिकेट क्लब की तरफ से प्रणव पंत ने पांच और रौनक ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोल्डन हॉक क्रिकेट क्लब मात्र 25.5 ओवर में 178 रनों पर ऑल आउट हो गई। गोल्डन हॉक क्लब की तरफ से अंकित ने 39 और प्रणव ने 37 रनों का योगदान दिया। मोनू मसूद क्रिकेट क्लब की तरफ से कार्तिक ने तीन और अरवाज ने दो विकेट लिए। इस तरह से यह मैच मोनू मसूद क्रिकेट क्लब अमरोहा ने 56 रनों से जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी करने के लिए मयंक रावत को जाहिद अली और मोहम्मद नूर ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अंपायरिंग सतेंद्र सिंह और जमाल पाशा और स्कोरिंग राहुल गुप्ता एवं सदाकत ने की। कमेंटरी शमशाद अल्वी ने की। इस दौरान रिजवान पाशा, इमरान पाशा, नजम अली, परवेज पाशा, शहजाद फारूक, सिकंदर अली, नदीम बादशाह, अकरम अंसारी, विजय ठाकुर, जावेद पाशा,आरिफ, वाजिद मंसूर, गौतम, मोहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें