फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पालिका डीसीसीसी कंट्रोल रूम से हो रही मॉनिटरिंग, परखी सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका की ओर से शहर में सफाई व्यवस्था व महत्वपूर्ण आवागमन स्थलों पर उच्च तकनीक के 55 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अब इन स्थानों की निगरानी पालिका में बने कंट्रोल रूम से हो सकेगी।
विज्ञापन

ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि डीएम निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर पालिका ने नगर की साफ सफाई, मार्ग आवागमन एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों लगाने की कार्ययोजना तैयार की। पालिकाध्यक्ष शशि जैन ने डीएम को संस्तुति के लिए प्रस्ताव भेजा। डीएम के अनुमोदन के बाद संपूर्ण पालिका क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों, चौराहों, मार्गों, व्यस्त आवागमन क्षेत्रों सहित विभिन्न स्थानों पर 55 सीसीटीवी कैमरे को लगवाए गए है।
इसकी लाइव मॉनिटरिंग पालिका डीसीसीसी कंट्रोल रूम में हो रही है। अब पालिका कंट्रोल रूम से केंद्रीय कमांड रहेगी। शनिवार को बकरीद पर पालिका कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग की गई। कही भी कोई समस्या उत्पन्न होने की दशा में उसका तत्काल निस्तारण कराया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियाें से अपील की है कि पालिका शहरवासियों को सुविधाएं देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पालिका के प्रयासों में अपना सहयोग एवं सुझाव दें। पालिका, शासकीय संपत्तियों को क्षतिग्रस्त न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें