फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एकतरफा चुनाव में मोनिस अली बने राशन विक्रेता

Wed, 04 Jun 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

ब्लॉक की ग्राम पंचायत फंदेड़ी सादात में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच राशन विक्रेता का चुनाव संपन्न हुआ। एकतरफा मुकाबले में मोनिस अली राशन विक्रेता चुने गए। करीब छह माह पहले राशन वितरण में अनियमितता के चलते गांव के तत्कालीन राशन डीलर कमाल हैदर का अनुबंध निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों को पास के गांव जाकर राशन लाना पड़ता था। ग्रामीण गांव में राशन डीलर के चुनाव की मांग कर रहे थे। मंगलवार को राशन विक्रेता के चुनाव के लिए ग्रामीणों में खुली बैठक बुलाई गई। राशन डीलर के लिए स्वयं सहायता समूह के अलावा तीन अन्य उम्मीदवार थे। मोनिस अली के पक्ष में गांव के करीब 80 प्रतिशत लोग थे। एडीओ पंचायत रामचंद्र ने बताया कि मोनिस अली के पक्ष में लोगों के बहुमत को देखते हुए राशन विक्रेता के लिए उनका चयन किया गया है। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। बैठक में बीडीओ नरेंद्र सिंह, एडीओ मनोज कुमार, ग्राम प्रधान मोहम्मद फाजिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें