फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गोकशी में आठ पर प्राथमिकी, 25 हजार का इनामी मोहसिन मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। छोटी दीपावली की शाम लकड़ा क्षेत्र में गोकशी के बाद हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया गया। जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस और एसओजी की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

सात नवंबर की शाम मोहल्ला इकरारनगर स्थित जियो रोड पर मुजीब के बाग में एक बैल का कटान किया गया था। रात करीब 9:50 बजे लकड़ा की मछली वाली गली में पुलिस ने लाल रंग का ई-रिक्शा पकड़ा था। उसमें तीन प्लास्टिक के कट्टों में करीब 45 किलो मांस रखा था। पुलिस ने मौके से इकरारनगर निवासी अनस अहमद को गिरफ्तार किया था। ई-रिक्शा से चापड़ और छुरी भी बरामद हुई। पशु चिकित्सक ने पैर और खुर देखकर प्रथम दृष्टया गोवंशीय पशु का होने की पुष्टि की थी।
पूछताछ में अनस ने मोहसिन, आरिफिन, उवैद, सलमान, मुजीब, इशरत और माहिर के साथ कटान करने की बात बताई। इसके बाद आठ आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना की जानकारी पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने लकड़ा चौराहे पर हंगामा कर जाम लगाया था। आक्रोशित भीड़ ने एक ई-रिक्शा में तोड़फोड़ भी की थी।
विज्ञापन

एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक चंद्रप्रकाश शुक्ल सोमवार को टीम के साथ गश्त और चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि इनामी मोहसिन अकबरपुर पट्टी से वासुदेव मंदिर जाने वाले जटीवन मार्ग पर आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें