फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम जुलूस व कांवड़ यात्रा की ड्रोन से हों निगरानी : डीआईजी

Sun, 06 Jul 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीआईजी मुनीराज जी ने कांवड़ यात्रा और मोहर्रम के जुलूसों के मद्देनजर मुख्य स्थानों व चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन कैमरों से निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस से संदिग्धों पर नजर रखने के भी निर्देश दिए है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस कार्यालय सभागार में बैठक हुई। इसमें डीआईजी ने कांवड यात्रा व मोहर्रम जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधीनस्थों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग पर सभी मांस, मंदिरा की दुकानों को बंद कराया जाए। चिकित्सा विभाग से समन्वय स्थापित कर मेडिकल, एंबुलेंस व्यवस्था के लिए चिह्नित किए गए स्थानों का निरीक्षण कर लें।
इससे कांवड़ यात्रियों को आपात स्थिति के वक्त किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। समय रहते मेडिकल सहायता उपलब्ध हो सके। यदि किसी कांवड़ श्रद्धालु की तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाए। कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन प्लान का कड़ाई से पालन कराएं। इसमें लापरवाही न बरती जाए। कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहें। सुरक्षा की दृष्टि से शिविर में कार्य कर रहे प्रत्येक व्यक्ति की सूचना शिविर संचालक अपने पास रखे।
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा प्रख्ता प्रबंध रहे
सभी मंदिरों, धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हो। मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत सभी आयोजनकर्ता से वार्ता कर लें तथा सभी जुलूस परम्परागत मार्गों से निकले। ताजियों की ऊंचाई आदि काे लेकर भी वार्ता कर लें। छोटी से छोटी घटनाओं पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई की जाए। इस दौरान एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी अखिलेश भदौरिया, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी, प्रभारी कांवड सैल, प्रभारी डायल-112 आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें