जोया। द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी में चल रही दिवंगत जसवंत सिंह अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार का मैच एसएम धोनी एकेडमी मुरादाबाद और मॉडर्न पब्लिक स्कूल मुरादाबाद के बीच हुआ।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल मुरादाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 268 का स्कोर रखा। शिवा ठाकुर ने 107 रन का तूफानी पारी खेली, जबकि सैय्यद फैज अली ने 45 रन का योगदान दिया। एसएम धोनी क्रिकेट एकेडमी की ओर से गर्व राजपूत और जीतू ने एक-एक विकेट लिया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल मुरादाबाद ने इस मैच में एसएम धोनी क्रिकेट अकादमी को 175 रन से शिकस्त दी। सिर्फ सहित ने 20 और विराट राज गौतम ने 14 रन बनाकर पिच पर थोड़ा बहुत संघर्ष किया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल मुरादाबाद की ओर से आयान ने चार तथा विश्वदीप ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अमरोहा के कन्वीनर अमन लिट ने मॉडर्न पब्लिक स्कूल मुरादाबाद के शिवा ठाकुर को दिया गया। वहीं, कोच चमन सिंह ने मैच ऑफ द फाइटर का पुरस्कार एसएम धोनी क्रिकेट अकादमी के पर्व राजपूत को दिया गया। अंपायर शाने आलम और सौरभ रहे जबकि स्कॉरिंग विवेक चौहान ने की। इस दौरान कन्वीनर अमन लिट, कोच चमन सिंह, पंकज चौधरी, कोच उमेर पाशा, स्कूल चेयरमैन अनिल लिट आदि मौजूद रहे।
-