फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कुआखेड़ा की महिला की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। गांव कुआखेड़ा की एक महिला की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। शुक्रवार की रात शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी इरशाद सलमानी ने अपनी बेटी फरजाना की शादी 2013 में दिल्ली के नंदनगरी निवासी इमरान के साथ की थी। पिता इरशाद का आरोप है कि बीते दो साल से इमरान ने फरजाना के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। इसकी शिकायत फरजाना ने उनसे की थी। इरशाद का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने इमरान व उसके पिता हनीफ से बात की थी। दोनों ने भविष्य में इस तरह की घटना नहीं होने का आश्वासन दिया था। बृहस्पतिवार की सुबह दामाद ने फरजाना द्वारा खुदकुशी किए जाने की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन रोने लगे। इरशाद अपने परिजनों के साथ दिल्ली रवाना हो गए। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि फरजाना ने पंखे से लटक कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वहां नंदनगरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है। पिता इरशाद का आरोप है कि उनकी बेटी को मारकर पंखे पर लटका दिया गया है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें