फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अपनी ग्राम पंचायत में वोट न बनने पर प्रदर्शन

Sat, 27 Sep 2025 10:59 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते चुचैला खुर्द के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
मंडी धनौरा। ग्राम पंचायत चुचैला खुर्द के लोगों ने अपनी ही ग्राम पंचायत में वोट बनवाने को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने ऐसा न होने पर धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का आरोप था कि आयुक्त से लेकर डीएम तक शिकायत के बावजूद उनकी कही सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चुचैला खुर्द के करीब 70 परिवारों का आरोप है कि उनके वोट साजिश के तहत पास ग्राम पंचायत शहजादपुर में शामिल कर दिए गए हैं जबकि उनके आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बिजली बिल आदि में उनका पता ग्राम पंचायत चुचैला खुर्द के नाम से दर्ज है। पिछले पंचायत चुनाव के बाद से ग्रामीण अपने वोट अपनी ग्राम पंचायत में शामिल करने की मांग करते आ रहे हैं। अब मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम चल रहा है।
शुक्रवार को चुचैला खुर्द के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्हाेंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि डेढ़ महीने पहले प्रार्थनापत्र दिए जाने पर भी कोई सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंंने एसडीएम कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर चेतावनी दी कि उनके वोट अपनी ग्राम पंचायत में शामिल नहीं होने पर वे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर राजीव देवल, गजेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, आशा देवी, सावित्री, आशीष, वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें