फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्कूल के सामने जलभराव से बच्चे व ग्रामीण परेशान, प्रदर्शन

Fri, 04 Apr 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव तिगरिया नादिर शाह स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय गेट के सामने सड़क पर कीचड़ और जलभराव से बच्चों व ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की।
गांव तिगरिया नादिर शाह में पानी निकासी नहीं होने से घरों से निकलने वाला पानी स्कूल गेट के सामने सड़क पर जमा हो जाता है। इससे लोगों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। वहीं, स्कूल पहुंचने वाले बच्चों को भी परेशान होती है। कई बार उनकी यूनिफॉर्म भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद जिम्मेदारों समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। जलभराव होने से गांव में संक्रामक रोग, बुखार अन्य बीमारियों से लोग ग्रस्त हैं। गांव निवासी महेश कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद भी ग्राम प्रधान हुए ग्राम सचिव समस्या का समाधान नहीं कर रहे और न ही गांव में कभी सफाई कर्मी साफ सफाई करने आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी पुनीत ने बताया कि पिछले काफी समय से स्कूल के मुख्य गेट के सामने काफी गहरा जल भराव है। जिसकी समस्या गंभीर बनी हुई है। इस मौके पर हेमराज, जबरसिहं, विक्रम, चन्द्रभान, खजान, भूप सिंह, यशपाल, बाहदुर, सुल्तान, आनद, जगत सिंह, सियाराम आदि रहे। बीडीओ अश्वनी कुमार ने बताया कि जल भराव की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें