फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगांवा सादात पुलिस ने भारी मात्रा में नकली एशियन पेंटस

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात (अमरोहा)। पुलिस ने कस्बा क्षेत्र की कई दुकानों पर छापामारी कर भारी मात्रा में नकली पेंट्स पकड़ा है। देर रात तक पुलिस की छापेमार कार्रवाई जारी थी। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। एक नामी कंपनी के रैपर भी मौके से मिले हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एशियन पेंट्स के एजेंट ने पुलिस से शिकायत की थी कि कस्बे में कंपनी के पेंट के नाम पर नकली पेंट बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर दिल्ली और स्थानीय पुलिस की टीम एजेंट को साथ लेकर गई और दुकानों पर छापेमारी की। देर शाम तक छापेमारी कर पुलिस और एजेंट्स ने नकली पेंट की 65 बाल्टी कब्जे में की है। इसके बाद भी छापेमारी जारी रही। पुलिस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। इंस्पेक्टर के मुताबिक एशियन पेंट्स का रैपर लगे नकली पेंट की बाल्टियां पकड़ी हैं। अभी छापेमार कार्रवाई चल रही है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। वहां से कंपनी के नाम के रैपर भी मिले हैं। अभी तक पकड़े गए पेंट की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें