फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक रहा मिलावटी खोया, फिंकवा रहे मिठाई

Fri, 18 Mar 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के मद्देनजर मिलावट रोकने के लिए एफडीए की छापामारी का अभियान तीसरे दिन भी जारी रही। टीम ने कई स्थानों पर छापामारी की। मिलावटी खोया कहीं नहीं दिखा तो टीम ने कहीं बर्फी, मिल्क केक का सैंपल भरा। इस दौरान पंद्रह किलो दूषित मिठाई को नष्ट कराया गया। 
विज्ञापन



खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को धनौरा में खाद्य कारोबारियों के यहां छापामारी करते हुए सैंपल भरे। मानिक अग्रवाल के यहां से बर्फी का नूमना मिला। राज कुमार के यहां से मिल्क केक का सैंपल भरा। गौरव, सुनील पतराम सिंह के यहां से मावे के नमूने लिए।

अभियान के दौरान कुल पांच सैंपल लिए गए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इस दौरान पंद्रह किलो दूषित मिठाई नष्ट कराई। टीम में मुख्य खाद्य सुुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह, रामजीत सिंह, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें