फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता के लिए महत्वपूर्ण होती हैं बेटियां...

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मिशन शक्ति अभियान के तहत एक कार्यक्रम कस्तूरबा गांधी विद्यालय मोहम्मदपुर पट्टी में आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान के लिए 180 दिनों तक मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। मिशन का उद्देश्य महिलाएं और बालिकाओं को स्वावलंबी बनाना है। सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराकर जन जागरूकता पैदा करना है। आत्म सुरक्षा की कला विकसित कर महिलाओं और बच्चों को प्रशिक्षित करना है। उनके प्रति हिंसा बाद अपराध करने वालों की पहचान उजागर करना है। माता-पिता के लिए बेटी महत्वपूर्ण होती है। बेटियां सफल होंगी तो देश सुखी और समृद्ध होगा।
विज्ञापन

एसपी सुनीति ने बालिकाओं को स्वयं जागरूक रहने और पासपड़ोस के लोगों में जागरूकता फैलाने को कहा। साथ ही सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला और बाल सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर की उपयोगिता के बारे में बताया। स्कूल में निबंध वाद-विवाद और नुक्कड़ नाटक, कला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। छात्राओं के अभिभावकों को फूल माला पहनाकर सम्मान दिया। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला ने बेटी को बचाने और पढ़ाने के साथ बेटा बेटियों में भेदभाव खत्म करने का आह्वान किया गया। सरकार द्वारा चलाई जा रही कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी। अधिक से अधिक बालिकाओं को लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि दिन-प्रतिदिन बेटियों की संख्या कम होना चिंता का विषय है। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दुर्गेश चंदनी सिंह ने कहा कि माता-पिता के लिए बेटी महत्वपूर्ण होती है। सफल बेटियां होंगी तभी देश सुखी और समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को समाज में आगे बढ़ने को स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें