मामला सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। तीन दिन पूर्व गांव से उन्नीस वर्षीय एक युवती गांव के ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत भी की थी। पुलिस एवं परिजन दोनों ही युवती की तलाश में लगे हुए थे। सोमवार को युवती ने अपना एक वीडियो तैयार किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जिसमें कहा कि मैं अपने प्रेमी के साथ अपनी मरजी से घर छोड़कर आई हूं। मंदिर में उसके साथ शादी भी कर ली है। उसकी के साथ जीवन गुजारना चाहती हूं। मुझे परेशान ना किया जाए। यदि में अपने घर गई तो मुझे मेरे घर वाले मार देंगे। मुझे उनसे जान का खतरा है। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी अरिहंत कुमार सिद्घार्थ का कहना है कि युवती को बरामद कर लिया है। कोर्ट में उसके बयान कराए जा रहे हैं।