फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: लापता बच्चे का शव कुएं में मिला, हत्या की आशंका

Sat, 14 Sep 2019 04:49 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गांव चकनवाला में बृहस्पतिवार की सुबह रहस्यमय तरीके से लापता 11 वर्षीय बालक का शव खेत में स्थित कुएं में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के खादर में स्थित गांव चकनवाला निवासी लखीचंद गूर्जर उर्फ लखिया के पुत्र मयंक का शव शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे गांव में बंधे वाली सड़क (शरीकपुर पंडो वाली ढाल) से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर फूलचंद के खेत में स्थित कुएं में पड़ा मिला। बच्चे का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के कई लोग वहां मौजूद थे।

वहीं मौजूद जिला पंचायत सदस्य सोनू गूर्जर ने पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा और बछरायूं थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह भी वहां फोर्स लेकर आ पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। कुछ ही देर में वहां सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुषों की भीड़ लग गई। परिजनों के साथ ही वहां मौजूद ग्रामीण मयंक की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन


साथ ही उनकी आंखों में गुस्सा भी साफ झलक रहा था। सीओ मोनिका यादव भी वहां आ गईं। उन्होंने भी जानकारी जुटाई और मृतक के पिता और परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

बता दें कि गांव चकनवाला निवासी लखमी चंद गूर्जर का पुत्र मयंक बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 10 बजे अपने खेतों की ओर जाता दिखाई दिया था। परिजनों के मुताबिक वहां खेत में काम कर रही  महिलाओं ने उसे टोका तो उसने बताया कि भाई आकाश से मिलने जा रहा है।

मयंक शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दे दी। देर रात पुलिस ने अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था। प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा ने बताया कि मयंक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें