फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गैंग लीडर 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। वाहन चोरी के मुकदमे में वांछित गैंग लीडर 25 हजार रुपये के इनामी को डिडौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

डिडौली इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि संभल जनपद के असमौली थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी रियाज अहमद वाहन चोर गिरोह का सरगना है। 20 जून को पुलिस ने नसीम निवासी मोहल्ला डूंगर सराय संभल और आरिफ निवासी चौधरपुर डिडौली को चोरी की सात बाइकों के साथ गिरफ्तार किया था। जबकि रियाज मौके से फरार हो गया था। उसके खिलाफ संभल में भी वाहन चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। एसपी पूनम ने रियाज की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गुरुवार को चौधरपुर के मोड़ पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें