अमरोहा। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म व गर्भपात कराए जाने का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। एक साल पहले उसकी बेटी का प्रेम प्रसंग मुरादाबाद जनपद के थाना छजलैट के गांव निवासी सहदौली निवासी मुन्नू से शुरू हुआ था। आरोप है कि मुन्नू ने युवती से शादी का आश्वासन देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। कई बार इच्छा के खिलाफ दुष्कर्म भी किया। इस बीच वह युवती को लेकर हरिद्वार समेत कई स्थानों पर घूमने भी गया था। लिहाजा युवती गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक ने उसका गर्भपात भी करा दिया था, लेकिन बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। लिहाजा पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी। इंस्पेक्टर सुनील मलिक ने बताया कि आरोपी मुन्नू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।