फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल कम डालने और पंपकर्मी की अभद्रता पर भड़के किसान,हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होकर बिजनौर लौट रहे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन (राकिमसं) के जिला उपाध्यक्ष कपिल राणा के ट्रैक्टर में एक पंप पर डीजल डालने के दौरान धांधली की गई। इतना ही नहीं पंपकर्मी ने उनके साथ अभद्रता भी कर दी। इस पर गुस्साए किसानों ने वहां हंगामा किया और धरना देकर बैठ गए। वहां आए चौपला इंचार्ज ने बमुश्किल समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

बुधवार की अपरान्ह लगभग 12 बजे चौपला पुलिस चौकी के पास स्थित एक पंप पर राकिमसं के किसानों की ट्रैक्टर-ट्राली आकर रुकी। सभी किसानों ने संगठन की टोपी और बिल्ले भी लगा रखे थे। बताते हैं कि ट्रैक्टर पर सवार राकिमसं के बिजनौर जिला उपाध्यक्ष कपिल राणा ने पंपकर्मी से 17 सौ रुपये का डीजल डालने को कहा। आरोप है कि उसने 1352 का डीजल डालकर मशीन बंद कर दी। कपिल राणा ने पूछा तो कहा कि 346 का पहले ही डाल चुका था। उन्होंने हैरानी जताते हुए इसका विरोध किया तो पंप कर्मी उनसे अभद्रता पर उतर आया और कहा कि क्या नींद में हो? इसी को लेकर कपिल राणा और उनके साथ जत्थे में शामिल किसान भड़क गए। उन्होंने पंप पर कम तेल देने और धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और वहीं धरना देकर बैठ गए। जानकारी होने पर चौपला चौकी इंचार्ज एसआई संत कुमार भी आ पहुंचे और हंगामा कर रहे किसानों को समझाया। पंप के मैनेजर ने भी आकर माफी मांगी। इसी दौरान राकिमसं के स्थानीय पदाधिकारी मदन सिंह भी आ पहुंचे। बाद में डीजल पूरा कराने के बाद ही किसानों का गुस्सा शांत हुआ और वे यहां से रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें