फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले को नहीं मिले पैसे तो फंदे पर लटका किशोर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। मेला देखने के लिए घरवालों से पैसा नहीं मिलने से नाराज कक्षा आठ के छात्र ने आत्मघाती कदम उठा लिया। फंदे पर लटकर कर जान दे दी। उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के 15 वर्षीय बेटे का शव शनिवार सुबह को उसके खेत में आम के पेड़ पर रस्सी से फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना से ग्रामीणों में खलबली मच गई। परिजनों ने पहुंचकर पेड़ से शव को उतारा और आत्महत्या मानते हुए पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को महाशिवरात्रि के त्योहार पर पड़ोसी गांव फूलपुर में लगने वाले मेले में जाने के लिए संजीव ने पैसे मांगे थे। नहीं मिलने पर वह नाराज हो गया। जिसके बाद अचानक घर से निकल गया। रातभर परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बताते हैं कि मृतक किशोर कक्षा आठ का छात्र था। दो भाइयों में बड़ा था, एक बहन भी है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो उसकी जांच पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें