फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन में स्कॉर्पियो समेत छह डंपर और दो जेसीबी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। खनन के खिलाफ डीएम के निर्देश पर मंगलवार की रात को छापेमारी अभियान चलाया गया। नायब तहसीलदार ने डाइडेरा गांव में छापेमारी की। खनन करने वाले भाग निकले। यहां पर छह डंपर, दो जेसीबी और एक स्कॉर्पियो वाहन मौके पर मिला। जिसे सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम शशांक चौधरी ने नायब तहसीलदार दीपक कुमार को मंगलवार की रात लगभग एक बजे डाइडेरा गांव में भेजा। पुलिस को देख खनन करने वाले भागने लगे। पुलिस बल ने घेराबंदी की लेकिन मौका देख कर भाग निकले। मौके पर छह डंपर मिले। इसके अलावा दो जेसीबी से बालू को भरा जा रहा था। वहीं पास में एक स्कॉर्पियो भी मिली। माना जा रहा है कि यह वाहन भी खनन करने वाले लोगों का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें