फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन पर जोया पुलिस का संदेश मचा रहा धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सूबे में रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन घोषित होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए डिडौली की जोया चौकी पुलिस की तरफ से एक खूबसूरत संदेश वायरल किया गया है। इस संदेश की सोशल मीडियो पर जमकर तारीफ की जा रही है।
विज्ञापन

जोया पुलिस की तरफ से जारी संदेश में कहा गया कि शरीर से छुड़ा देंगे जंग सारा, अगर कोई नजर आया... अब्दुल रज्जाक कॉलेज पे दोबारा। दिल में बैठा देंगे बेटा इतना खौफ...अगर तुम आ गए मोहल्ला जामा मस्जिद चौक।
मुंह से निकलेगी उंहा उंहा... अगर खेलते पकड़े गए जोया के किसी मोहल्ले में जुआ। मार-मार के कर देंगे टांगे मोटी...एक बार तशरीफ तो लाओ, कोल्ड स्टोर वाली पुलिस चौकी। पुलिस खड़ी है डगर डगर... आ मत जाना इकबाल नगर। लठ सजा रखे हैं हर एक रोड पर...निकलो तो सही बेटा, मार्किट के मोड़ पर। घर वाले भी न पहचान पाएंगे...अगर आप ईदगाह की तरफ आएंगे। उतार देंगे शरीर की सारी गरमी-ठंडी...आ मत जाना बेटा मोहल्ला टंकी।
विज्ञापन

निकाल देंगे सारी हेकड़ी...हर चौराहे पर है पुलिस खड़ी। लंगड़ाते जाओगे अपने घर की डगर...आकर तो देखो, प्रेम नगर। तोड़ देंगे शरीर का कोना कोना...अगर दिख गए मदनी कालोनी में बाबू सोना। इसलिए घर रहे, सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें