फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार में ‘लॉकडाउन’ पर दिखा ‘जनता कर्फ्यू’ जैसा नजारा 0

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर प्रदेश सरकार के रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन के ऐलान का असर खूब दिखाई दिया। शहर से लेकर गांव तक हर तरफ सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। भीड़भाड़ वाले चौराहों, रोडवेज बस अड्डा, सरकारी अस्पताल में सन्नाटा रहा। लॉकडाउन का पालन कराने सड़कों पर उतरी पुलिस ने बेवजह घरों से निकले लोगों को दौड़ाकर घर भेजा। पुलिस दिनभर लॉकडाउन केे सफल बनाने में जुटी रही। केवल मतदान में लगे अधिकारी और कार्मिकों की बाइकें सड़कों पर दिखाई दीं जबकि आम जन ने सरकार के निर्देशों पर पालन कर लॉकडाउन का समर्थन किया।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में जन्मे कोरोना वायरस ने अप्रैल 2021 में एक बार फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए सूबे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर एक रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन घोषित किया है। सूबे के मुखिया का आदेश मिलते ही पुलिस लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए शनिवार की रात आठ बजे सड़कों पर उतर आई थी। थोड़ी ही देर में सभी दुकानों को बंद करा दिया। इसके बाद रविवार को लॉकडाउन के पालन के लिए घरों में रहने की अपील की थी। रविवार को लॉकडाउन का पूरा असर दिखाई दिया। अधिकांश लोगों ने जरूरत के सामान शनिवार की रात को खरीदकर घर में रख लिए थे। इसलिए वह रविवार को कतई बाहर नहीं निकले। बच्चों को भी घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया। सोमवार को जिले में पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना था, इसलिए रविवार को केवल मतदान में लगे अधिकारी और कार्मिक अपने वाहनों से सड़कों पर इधर-उधर भटकते दिखे। बाकी पुलिस दिनभर में सड़कों पर मंडराती रही। शहर की सड़कों पर कुछ लोग घरों के बाहर मिले तो पुलिस ने फटकार कर उन्हें घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। पुलिस की कई टीमें लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए गली-मोहल्लों में भ्रमण करती रहीं। अमरोहा कोतवाली क्षेत्र में इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह, रजबपुर में इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, डिडौली क्षेत्र में एसएसआई सतेंद्र सिंह, नौगांवा सादात क्षेत्र में इंस्पेक्टर राजेश कुमार अपनी-अपनी टीमों के साथ शहर, कस्बों और आसपास के क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। पुलिस कर्मियों ने सरकारी गाड़ी में लगे लाउडस्पीकर से एनाउंसमेंट कर लॉकडाउन के पालन करने की अपील की। साथ ही जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण की जानकारी दी। दिनभर लोगों से अपने घरों से बाहर न निकलने की सलाह देने का सिलसिला चलता रहा। सरकार के निर्देश और पुलिस की सख्ती के चलते शहर के बाजारों में दुकानें बंद रही। वहीं सबसे व्यस्तम इलाकों में गांधी मूर्ति, लकड़ा चौराहा, टीपी नगर चौराहा, अतरासी-कल्याणपुरा चौराहा, रोडवेज समेत तमाम विभिन्न प्रमुख चौराहों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। सरकारी अस्पताल में भी सन्नाटे के अलावा कोई दिखाई नहीं दिखाईं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें