फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार डिग्री लुढ़का पारा, सीजन में शनिवार रहा सबसे सर्द

विज्ञापन
Mercury dropped by four degrees, Saturday was the coldest in the season - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
हाड़ कंपकंपा देने वाली सर्दी और ठिठुरन ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। शनिवार इस सीजन का सबसे अधिक सर्द रहा। हवा चलने के कारण कोहरा तो अपेक्षाकृत कम रहा, लेकिन गलन वाली ठंड ने लोगों को खूब सताया। हल्की धूप निकली, लेकिन सर्द हवा के कारण हल्की धूप भी महसूस नहीं हुई।
विज्ञापन

गलन भरी सर्दी के कारण शाम को लोग जगह-जगह अलाव सेंकते नजर आए तो घरों में भी हीटर और अलाव शुरू कर दिए गए। हालात ये बने कि चौबीस घंटे में तापमान चार डिग्री लुढ़ककर अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह से दिन में खिल रही धूप से राहत मिल रही थी, लेकिन शनिवार को ठंड के प्रकोप ने अचानक से तेजी दिखाई है। लगातार गिर रहे तापमान और इसके साथ बढ़ रही ठंड से लोग हलकान नजर आने लगे हैं। वहीं अगर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड का कहर और अधिक बढ़ सकता है। शनिवार को कड़ाके की ठंड पड़ी।
शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद करने पर मजबूर कर दिया। दोपहर में हल्की धूप तो निकली, लेकिन इससे कोई खास राहत नहीं मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 24.4 डिग्री सेल्सियस था, वह शनिवार को 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी गिरावट दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालात ये थे शीत लहर कंपकंपी छुड़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें