फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रशांत सैनी हत्याकांड में डिप्टी सीएम को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। जिला सैनी सभा ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य को ज्ञापन सौंपकर बिजनौर जनपद के हैजरपुर गांव निवासी प्रशांत सैनी हत्याकांड की मुख्य आरोपी पलक चौहान की गिरफ्तारी और चांदपुर कोतवाल के निलंबन की मांग की है।
विज्ञापन

सभा के अनुसार, 22 मार्च को प्रशांत सैनी की निर्ममता से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के 20 दिन बाद भी मुख्य आरोपी पलक चौहान की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई गई है, जबकि मामले में चांदपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज है।
जिला सैनी सभा के उपाध्यक्ष अशोक कुमार सैनी ने बताया कि सभा के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य से मुलाकात कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और चांदपुर कोतवाल को निलंबित करने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएम ने मामले में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान कुबेर सैनी, रामप्रसाद सैनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें