मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री प्राथमिकता कार्यक्रम एवं कर-करेत्तकर विभाग की समीक्षा की। इस दौरान मिनी स्टेडिमय के निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए तेजी लाने को चेताया।
कहा कि कार्यदायी संस्थाएं अपना लक्ष्य पूरा करें और जिन विभागों में बजट की दूसरी किस्त नहीं आई है, वह तत्काल शासन से संपर्क कर किस्त जारी करवाएं। बजट अभाव में कार्य प्रभावित न हों।
इस दौरान उन्होंने राजकीय इंटर कालेज बांस का कला का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को इस स्कूल का निर्माण पूरा करने के लिए एक माह का समय दिया। मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं संस्था का संशोधित इस्टीमेंट स्वीकार न करें।
क्योंकि 1.67 करोड़ रुपये संस्था को दिए जा चुके हैं। वहीं आयुक्त ने जीआईसी में मिनी स्टेडियम के निर्माण की धमी गति पर नाराजगी प्रकट करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की दस सड़के पूरी हो गई हैं तथा 50 लाख से उपर के 55 कार्य चल रहे हैं जिसमें से 10 कार्य 75 प्रतिशत से अधिक पूरे हो चुके हैं शेष पीछे हैं अत: इनमें तेजी लाई जाए।
उन्होंने बताया कि जो लोहिया ग्राम संत्प्त हो चुके हैं, उनका एक बार पुन: सत्यापन अवश्य करा लिया जाए। छात्रवृत्ति, पेंशन,कब्रस्तान की बाउन्ड्री, राज्य पोषण मिशन, कौशल विकास मिशन, वृक्षारोपण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, एमडीएम आदि का बारीकी से समीक्षा की।
बैठक में जिलाधिकारी वेदप्रकाश, अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय जैन, उपजिलाधिकारी अमरोहा एवं धनौरा, सभी तहसीलदार, जिलाविद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि सहित सभी जिलाधिकारी स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।