फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत बिल निकालने पर मीटर रीडर को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगवार में बिजली का बिल निकालने गए मीटर रीडर पर गलत बिल निकालने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने बंधक बना लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। बाद में मीटर रीडर को छोड़ दिया गया। मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

बताते हैं कि गांव निवासी रियाजुद्दीन भाकियू भानू से जुड़े हैं। दो मार्च को ही उन्होंने फरवरी तक का बिजली का बिल जमा किया था। तीन दिन बाद गुरुवार को मीटर रीडर इरशाद घर पहुंच गया और तीस यूनिट का 1600 रुपये का बिल निकाल दिया। इसकी जानकारी मिलने पर अन्य किसान नेता भी पहुंच गए। लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मीटर रीडर को पकड़कर बैठा लिया। उसने जाने की कोशिश की, लेकिन जबरन बैठाए रखा। उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की गई। भाकियू भानू के युवा नेता रोहित नागर ने मामले की सूचना फोन पर एसडीओ को दी। एसडीओ बुरावली बिजलीघर के जेई आशीष यादव को मौके पर भेजा। करीब ढाई घंटे तक यहां हंगामे की स्थिति बनी रही। लोगों ने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी कर रहे हैं। फर्जी बिल निकालकर गरीब लोगों को लूटा जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। मीटर रीडर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। जेई के आश्वासन के बाद किसान नेताओं ने मीटर रीडर को छोड़ा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र कुमार, कमल ठाकुर, दिनेशचंद, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव गंगवार में गलत बिल निकालने का मामला संज्ञान में है। पूरे मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- देवेश कुमार, एसडीओ बिजली देहात, हसनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें